मार्गदर्शन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मार्गदर्शन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

15 जून 2024

धुंधुकारी की कथा और प्रेतयोनि से मुक्ति (पौराणिक कथा भाग-१)

 "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय"

श्रीमद्भागवत शास्त्र के पहले अध्याय में श्रीमद्भागवत शास्त्र की महिमा का वर्णन करते हुए सनकादि ऋषि ने देवर्षि नारदजी से बोले, "श्रीमद्भागवतकथा के श्रवण मात्र से ही श्रीहरि हृदय में आ विराजते हैं और मुक्ति हाथ लग जाती है।" श्रीमद्भागवतपुराण में अट्ठारह हजार श्लोक और बारह स्कंध हैं जिनमें श्रीशुकदेवजी और राजा परीक्षित का संवाद है इसलिए इस शास्त्र को शुकशास्त्र भी कहते हैं।" 

Source: You Tube

धुंधुकारी की कथा:-

श्रीमद्भागवत के चौथे अध्याय में धुंधुकारी की कथा का वर्णन मिलता है; जो इस प्रकार है-                                

पूर्वकाल में तुंगभद्रा नदी के तट पर एक अनुपम नगर वसा हुआ था। उस नगर में वेदों को जानने वाला और श्रौत-स्मार्त कर्मों में निपुण, आत्मदेव नामक एक ब्राह्मण रहता था। वह सूर्य की भांति तेजस्वी था। वह धनी होने पर भी भिक्षाजीवी था। उसकी प्यारी पत्नी धुन्धुली कुलीन, सुंदर, गृहकार्य में निपुण तो थी परंतु अपनी बात पर अड़ जाने वाली क्रूर स्वभाव की झगड़ालू औरत थी। ब्राह्मणदम्पति के पास धनदौलत और भोगविलास की सामग्री बहुत थी। परंतु उन्हें कोई संतान नहीं थी। जब अवस्था बहुत ढल गयी तो तरह-तरह के धर्म-कर्म, दान-पुण्य किये तो भी उन्हें संतान का मुख देखने को नहीं मिला। अब वह ब्राह्मण बहुत ही चिंतित रहने लगा। 

एक दिन वह ब्राह्मण देवता अत्यंत दुखी हो, घर से निकलकर वन की तरफ चल दिया। दोपहर के समय उसे प्यास लगी। इसलिए एक तालाब में जाकर पानी पिया और काफी थक जाने के कारण वह वहीं बैठ गया। दो घड़ी बीतने के बाद एक सन्यासी-महात्मा वहाँ आये। उन महात्मा को देख वह ब्राह्मण उनकी चरणों में गिरकर रोने लगा। महात्मा ने उस ब्राह्मण को उठाया और रोने का कारण पूछा। तब ब्राह्मण ने महात्मा से बोला- महात्मन! मेरे पास सब कुछ है किन्तु पूर्वजन्म के पापकर्मों के वजह से मुझे संतान नहीं है और इसी दुख से दुखी होकर प्राण-त्याग हेतु मैं यहाँ आया हूँ। सन्तानहीन जीवन को धिक्कार है। 

यह सब सुनकर उन महात्मा के हृदय में बड़ी करुणा उत्पन्न हुई। वे योगनिष्ठ थे। उन्होंने उसके ललाट की रेखाएँ देखकर सारा वृत्तांत जान लिया और फिर ब्राह्मण से बोले- हे ब्राह्मण देवता! तुम सन्तान प्राप्ति का मोह त्याग दो। कर्म की गति प्रबल है, विवेक का आश्रय लेकर संसार की वासना छोड़ दो। विप्रवर! मैंने तुम्हारा प्रारब्ध देखकर निश्चय किया है कि तुम्हें सात जन्मों तक कोई संतान नहीं हो सकती। अतः तुम कुटुम्ब की आशा छोड़, सन्यास धारण कर लो; उसी में सुख है। 

ब्राह्मण बोला- महात्माजी! मुझे विवेक नहीं पुत्र दिजिए; नहीं तो अभी मैं आपके सामने ही अपना प्राण त्याग दूंगा। लोक में पुत्र-पौत्रादि से भरा-पूरा गृहस्थाश्रम ही सुखदायक होता है। ब्राह्मण का ऐसा हठ देखकर उन तपोधन ने कहा कि विधाता के लेख को मिटाने का हठ करने से राजा चित्रकेतु को भी बड़ा दुख उठाना पड़ा था। इसलिए दैव जिसके उद्योग को कुचल देता है, उस पुरुष के समान तुम्हें भी पुत्र से सुख नहीं मिल सकेगा। तुमने तो बड़ा हठ पकड़ रखा है और एक अर्थी के रूप में तुम मेरे सामने उपस्थित हो; ऐसी दशा में मै तुमसे क्या कहूँ। 

जब महात्माजी ने देखा कि यह किसी भी प्रकार अपना आग्रह नहीं छोड़ता, तब उन्होंने उसे एक फल देकर कहा- "इसे तुम अपनी पत्नी को खिला देना, इससे उसे एक पुत्र होगा। तुम्हारी स्त्री को एक साल तक सत्य, शौच, दया, दान और एक समय एक ही अन्न खाने का नियम रखना चाहिए। यदि वह ऐसा करेगी तो बालक बहुत शुद्ध स्वभाव वाला होगा। 

यों कहकर वे योगिराज चले गए और ब्राह्मण अपने घर चला आया। वहाँ आकर उसने वह फल अपनी स्त्री के हाथ में देकर पूरी बात बताकर स्वयं कहीं चला गया। उसकी स्त्री तो कुटिल स्वभाव की थी ही, वह रो-रोकर अपनी एक सखी से कहने लगी- सखी! मैं फल नहीं खाऊँगी। मुझे तो चिंता हो गयी कि फल खाने से गर्भ रहेगा जिससे पेट बड़ा हो जायेगा। फिर कुछ खाया-पीया नहीं जायेगा, इससे मेरी शक्ति क्षीण हो जायेगी। यदि प्रसवकाल के समय बच्चा पेट में टेढ़ा हो गया तो फिर प्राणों से ही हाथ धोना पड़ेगा। यूँ भी प्रसव के समय बड़ी पीड़ा होती है; मैं सुकुमारी भला यह सब कैसे सह सकूँगी? और मुझे तो ये सब नियम पालन करना भी कठिन जान पड़ता है। जो स्त्री बच्चा जनती है, उसे उस बच्चे के लालन-पालन में भी कष्ट उठाना पड़ता है। मेरे विचार से तो बन्ध्या अथवा विधवा स्त्रियाँ ही सुखी हैं। 

मन में तरह-तरह के कुतर्क उठने से वह फल नहीं खायी और जब उसके पति ने पूछा- फल खा लिया? तब उसने कह दिया, "हाँ, खा लिया।" एक दिन उसकी बहिन अपने आप ही उसके घर आयी। तब उसने अपनी बहिन को सारा वृत्तांत सुनाकर कहा कि, "मेरे मन में इसकी बड़ी चिंता है। तुम्हीं बताओ कि मैं क्या करूँ? उसकी बहिन ने कहा कि मेरे पेट में बच्चा है। प्रसव होने पर वह बालक मैं तुझे दे दूंगी। तबतक तुम घर में एक गर्भवती की तरह गुप्त रूप में सुख से रह। तुम मेरे पति को कुछ धन दे देगी तो वे तुझे अपना बालक दे देंगे। हम ऐसी युक्ति करेंगी कि जिससे सब लोग यही कहें कि इसका बालक छ: महीने का होकर मर गया और मैं नित्यप्रति तेरे घर आकर उस बालक का पालनपोषण करती रहूँगी। तू इस समय इसको परखने के लिए यह फल गौ को खिला दो। 

ब्राह्मणी ने स्त्री-स्वभाववश उसकी बहिन ने जो-जो कहा था, वैसे ही सब किया। इसके पश्चात् समयानुसार जब धुंधली की बहिन के पुत्र हुआ तब उसका पति धन के लोभ में चुपचाप अपने बालक को लाकर धुन्धुली को दे दिया और आत्मदेव को सूचना दी कि उसके यहाँ सुखपूर्वक बालक पैदा हो गया है। 

इस प्रकार आत्मदेव को पुत्र की प्राप्ति की खबर सुनकर सब लोग बड़े प्रसन्न हुए। ब्राह्मण ने बालक का जातकर्म-संस्कार करके ब्राह्मणों को दान दिया और उसके द्वार पर गाना-बजाना तथा अनेक-प्रकार के मांगलिक कृत्य होने लगे। धुंधली ने अपने पति से कहा, "मेरे स्तनों में दूध नहीं है और किसी और जीव के दूध से अच्छा है कि मेरी बहिन को यहाँ बुला लें, वह दूध भी पिला देगी और बच्चे के पालनपोषण में मदद भी कर देगी क्योंकि उसे अभी लड़का हुआ था किन्तु वह मर गया।" तब आत्मदेव ने पुत्र की रक्षा के लिए वैसा ही किया तथा माता धुंधली ने उस बालक का नाम धुंधुकारी रखा। 

इसके बाद तीन महीने बीतने पर उस गौ के भी एक मनुष्याकार बच्चा हुआ जिसे धुंधली ने महात्मा जी का दिया हुआ फल खिला दिया था। वह सर्वांगसुंदर, दिव्य, निर्मल तथा सुवर्ण के जैसा कांति वाला था। उसे देखकर ब्राह्मण देवता को बड़ा आनंद हुआ और उसने स्वयं ही उसके सब संस्कार किये। इस समाचार से लोगों को बड़ा आश्चर्य हुआ और लोग उसे देखने के लिए आने लगे। तथा आपस में कहने लगे, "देखो भाई! अब आत्मदेव का कैसा भाग्योदय हुआ है? कैसा आश्चर्य की बात है कि गौ के भी ऐसा दिव्य स्वरूप बालक उत्पन्न हुआ है। दैवयोग से इस गुप्त रहस्य का किसी को भी पता न लगा। आत्मदेव ने उस बालक के गौ की तरह कान देखकर उसका नाम "गोकर्ण" रखा। 

कुछ काल बीतने पर वे दोनों बालक जवान हुए। उनमें गोकर्ण तो बड़ा पंडित और ज्ञानी हुआ, किन्तु धुंधुकारी बड़ा ही दुष्ट निकला। ब्राह्मणोचित आचरण का उसमें नामोनिशान तक नहीं था। उसके अंदर सारे दुर्व्यसन जैसे- चोरी, हिंसा, वेश्यावृत्ति आदि कूट-कूट कर भरे हुए थे। वेश्यावृत्ति से जब सारी संपत्ति स्वाहा हो गई तब उसका कृपण पिता आत्मदेव फूट-फूट कर रोने लगा और बोला- इससे अच्छा तो इसकी माँ का बांझ रहना ही अच्छा था; कुपुत्र तो बड़ा ही दुखदायी होता है। अब मैं कहाँ रहूँ? कहाँ जाऊँ? मेरे इस संकट को कौन दूर करेगा? 

उसी समय परम ज्ञानी गोकर्णजी वहाँ आये और पिता को उन्होंने वैराग्य का उपदेश करते हुए बहुत समझाया। वे बोले, "पिताजी! यह संसार असार है। यह अत्यंत दुखरूप और मोह में डालने वाला है। पुत्र किसका? धन किसका? सुख न तो इन्द्र को है और न चक्रवर्ती राजा को ही है।" सुख है तो केवल विरक्त, एकांतजीवी मुनि को। "यह मेरा पुत्र है" इस अज्ञान को छोड़ दिजिये। मोह से नरक की प्राप्ति होती है। यह शरीर तो नष्ट होगा ही। इसलिए सब कुछ छोड़कर वन में चले जाइए। 

गोकर्णजी के वचन सुनकर आत्मदेव वन में जाने के लिए तैयार हो गया और गोकर्णजी से कहने लगा, "बेटा वन में रहकर क्या करना चाहिए, विस्तार से बताओ। गोकर्णजी ने कहा- पिताजी! यह शरीर हड्डी, मांस और रुधिर का पिण्ड है; इसे आप "मैं मानना छोड़ दें और स्त्री-पुत्रादि को "अपना" कभी न मानें। इस संसार को रात-दिन क्षणभंगुर देखें, इसकी किसी भी वस्तु को स्थायी समझकर उसमें राग न करें। बस, एकमात्र वैराग्य-रस के रसिक होकर भगवान् की भक्ति में लगे रहें। भगवद्भजन ही सबसे बड़ा धर्म है, निरंतर उसी का आश्रय लिए रहें। भोगों की लालसा को पास न फटकने दें और भगवान् की कथाओं के रस का ही पान करें। 

इस प्रकार गोकर्णजी की वाणी से प्रभावित होकर आत्मदेव ने घर छोड़कर वन में चला गया। वहाँ दिनरात भगवान् की पूजा अर्चना करने एवं नियमपूर्वक भागवत पाठ करने से उसने भगवान् श्रीकृष्ण को प्राप्त कर लिया। 

धुंधुकारी को प्रेतयोनि की प्राप्ति और उससे मुक्ति:

पिता को वन में चले जाने पर एक दिन धुंधुकारी ने अपनी माता को बहुत पीटा और कहा- बता धन कहाँ रखा है? नहीं तो अभी तुम्हारा बहुत बुरा हाल करूँगा। उसकी धमकी से डरकर और पुत्र के उपद्रवों से अत्यंत दुखी होकर उसकी माता कुएँ में कूदकर जान दे दी। योगनिष्ठ गोकर्णजी तीर्थयात्रा के लिए निकल गए। उन्हें इन घटनाओं से कोई सुख-दुख नहीं होता था।

धुंधुकारी अब पांच वेश्याओं के साथ घर में रहने लगा। एक दिन उन कुलटाओं ने उससे बहुत सारे गहनों की मांग की। वह तो कामांध हो गया था। उसकी मति मारी गयी थी। उसे अच्छे-बुरे का ख्याल नहीं रहा। वह चोरी कर बहुत धन जुटाया और उससे कुछ सुंदर आभूषण तथा वस्त्र उन्हें लाकर दिये। चोरी का बहुत माल देखकर रात्रि के समय वेश्याओं ने आपस में विचार किया कि यह नित्य ही चोरी करता है इसलिए अवश्य ही एक न एक दिन पकड़ा जायेगा और राजा इसे प्राणदंड देगा। जब इसे मरना ही है तो क्यों न हम लोग ही गुप्त रूप से मार डालें और मालमत्ता लेकर यहाँ से निकल लें। 

ऐसा निश्चय कर उन्होंने सोये हुए धुंधुकारी को रस्सियों से कसकर बांध दिया और गले में फांसी का फंदा लगाकर मारने का प्रयत्न किया। जब वह जल्दी नहीं मरा तो उसके शरीर पर दहकते हुए अंगारे डाल, तड़पाकर मार डाला और एक गड्ढे में गाड़ दिया। 

वे कुलटाएं धुंधुकारी की सारी संपत्ति समेटकर वहाँ से चंपत हो गयीं। धुंधुकारी अपने कुकर्मों के कारण भयंकर प्रेत हुआ। वह बवंडर के रूप में सर्वदा इधर-उधर भटकता रहता था। कुछ काल बीतने पर गोकर्णजी ने भी लोगों से धुंधुकारी की मृत्यु का समाचार सुना। तब उसे अनाथ समझकर गयाजी में उसका श्राद्ध किया और भी जहाँ-जहाँ जाते, उसका श्राद्ध अवश्य करते। 

इस प्रकार घूमते-घुमते गोकर्णजी अपने नगर में आये और रात्रि के समय लोगों की नजर बचाकर सीधे अपने घर के आंगन में सोने के लिए पहुंचे। वहाँ अपने भाई को सोया देख, प्रेत आधी रात में अपना बड़ा विकट रूप दिखाया। वह कभी हाथी, कभी भैंसा, कभी भेंड़ का रूप धारण करता। अंत में वह मनुष्य के रूप में प्रकट हुआ। 

तब गोकर्णजी ने धैर्यपूर्वक पूछा- तू कौन है और मुझे अपना भयानक रूप क्यों दिखा रहा है? हमें बता तो सही- तू प्रेत है या कोई राक्षस है? गोकर्णजी के इस प्रकार पूछने पर वह प्रेत बोल तो नहीं पा रहा था परंतु कुछ संकेत अवश्य कर रहा था। तब गोकर्णजी अंजलि में जल लेकर उसे अभिमंत्रित करके उसपर छिड़के। इससे उसके पापों का कुछ शमन हुआ और वह इस प्रकार कहने लगा-

प्रेत बोला- मैं तुम्हारा भाई धुंधुकारी हूँ। मैंने अपने कुकर्मों जिनकी गिनती नहीं की जा सकती, से अपना ब्राह्मणत्व नष्ट कर दिया। अब प्रेतयोनि में पड़कर यह दुर्दशा भोग रहा हूँ। भाई! तुम दया के समुद्र हो; अब किसी भी प्रकार जल्दी से इस योनि से मुक्ति दिलाओ। गोकर्ण जी उसकी बातें सुनने के बाद बोले- भाई! मुझे इस बात का बड़ा आश्चर्य है कि मैंने तुम्हारे लिए विधिपूर्वक गयाजी में पिण्डदान किया था फिर भी तुम्हारी मुक्ति क्यों नहीं हुई? प्रेत ने कहा- मेरी मुक्ति सैकड़ों गया-श्राद्ध से भी नहीं हो सकती। अब तुम कोई दूसरा उपाय सोचो। 

तब गोकर्णजी बोले- तुम अपने स्थान पर निर्भय होकर रहो, मैं कुछ प्रयत्न करता हूँ। गोकर्णजी इसके लिए बहुत से ज्ञानी, मुनि, योगियों से परामर्श किये, परंतु मुक्ति का कोई उपाय नहीं मिला। सबने सूर्यनारायण से आज्ञा लेने को कहा। अतः गोकर्णजी अपने तपोबल से सूर्य की गति रोक दी और स्तुति कर धुंधुकारी की मुक्ति का उपाय पूछा। गोकर्णजी की प्रार्थना सुनकर सूर्यदेव दूर से स्पष्ट शब्दों में श्रीमद्भागवतकथा का सप्ताह-पारायण करने का आदेश दिया। 

अतः गोकर्णजी श्रीमद्भागवतकथा सुनाने का निश्चय किये और  स्वयं व्यास गद्दी पर बैठकर कथा कहने लगे। कथा सुनने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हुयी। कथा सुनने के लिए वह प्रेत भी आया और वहाँ पर रखे हुए एक सात गांठ वाले बांस के छिद्र में प्रवेश कर गया। 

कथा के पहले दिन, सायंकाल को एक विचित्र घटना हुई। वहाँ श्रोताओं के देखते-देखते उस बांस की एक गांठ तड़-तड़ाकर फट गई। दूसरे दिन बांस की दूसरी गांठ, तीसरे दिन तीसरी गांठ और इसी तरह कथा के सातवें दिन सायं सातवीं गांठ भी फट गयी और श्रीमद्भागवतकथा के बारहों स्कंद ध्यानपूर्वक सुनकर धुंधुकारी पवित्र होकर पापयोनि से मुक्त हो गया और दिव्यरूप में सबके सामने प्रकट हुआ। वह अपने भाई गोकर्ण जी को प्रणाम करके कहा- भाई! तुमने कृपा करके मुझे प्रेतयोनि की यातनाओं से मुक्त कर दिया।  

अंत में बैकुंठ से पार्षदों-सहित आये विमान पर चढ़कर परमधाम को गमन किया। गोकर्णजी ने पार्षदों से प्रश्न किया कि हे भगवान् के प्रिय-पार्षदों! कथा का सप्ताह-श्रवण तो यहाँ उपस्थित सभी लोगों ने किया फिर फल में इस प्रकार भेद क्यों? तब भगवान् के सेवकों ने कहा कि कथा का श्रवण तो सभी ने जरूर किया परंतु इसके जैसा एकाग्रचित्त हो कथा का श्रवण और मनन किसी ने नहीं किया। 

प्रेत-पीड़ा का नाश करने वाली श्रीमद्भागवत कथा धन्य है तथा भगवान् श्रीकृष्ण के धाम की प्राप्ति कराने वाला इसका सप्ताह-पारायण भी धन्य है। जिस प्रकार आग, गीली-सूखी, छोटी-बड़ी सभी लकड़ियों को जला डालती है, उसी प्रकार श्रीमद्भागवतकथा का सप्ताह-पारायण सभी प्रकार के पापों को भस्म कर देता है। सभी प्रकार के दोषों की निवृत्ति के लिए सप्ताह-श्रवण ही एकमात्र साधन है।

सौजन्य: गीताप्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित प्रसिद्ध पुस्तक, "श्रीमद्भागवत-सुधा-सागर"

*****

17 मई 2024

कर्म पर गीता के प्रमुख श्लोक

 ।।ॐ परमात्मने नमः।। 

भगवान श्री कृष्णजी ने अर्जुन के माध्यम से श्रीमद्भगवद्गीताजी का अमृततुल्य उपदेश समस्त संसार को दिया था। श्रीमद्भगवद्गीता, संपूर्ण विश्व और मनाव जाति की अनुपम भेंट है। गीता, जीवन में आने वाली विषम परिस्थितियों में भी सही मार्गदर्शन प्रदान करती है। यही कारण है कि विश्व के अनेक महापुरूष और मनीषी, गीता से प्रेरणा और मार्गदर्शन पाते रहे हैं। वास्तव में श्रीमद्भगवद्गीता की महिमा का वर्णन कर पाना किसी के वश का नहीं है; क्योंकि यह परम रहस्यमय ग्रंथ है। इसमें संपूर्ण वेदों का सार-सार संग्रह किया गया है। इसका आशय इतना गंभीर है कि आजीवन निरंतर अभ्यास करते रहने पर भी उसका अंत नहीं आता। गीता में भगवान् ने अपनी प्राप्ति के लिए मुख्यतः दो मार्ग बतलाये हैं। पहला सांख्ययोग और दूसरा कर्मयोग। 

Source: Aradhika. Com

सब कुछ भगवान् का समझकर सिद्धि-असिद्धि में समत्वभाव रखते हुए आसक्ति और फल की इच्छा का त्याग कर भगवदाज्ञानुसार केवल भगवान् के लिए ही सब कर्मों का आचरण करना तथा श्रद्धा-भक्तिपूर्वक मन, वाणी और शरीर से सब प्रकार भगवान् के शरण होकर नाम, गुण और प्रभावसहित उनके स्वरूप का निरंतर चिंतन करना, कर्मयोग का साधन कहलाता है। चूंकि कर्मयोग, साधन में सुगम होने के कारण, भगवान् श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कहा है कि तुम निरंतर मेरा चिन्तन करता हुआ कर्मयोग का आचरण कर। कर्म का आशय क्रिया से है। अर्थात् वे सभी क्रियाएं जो हम अपने मन, वचन और शरीर के द्वारा करते हैं, कर्म कहलाती हैं। हिंदू धर्म में कर्म को प्रधान माना गया है। जो व्यक्ति जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही फल प्राप्त होता है। इस लेख में कर्म पर गीता में वर्णित विभिन्न श्लोकों को उनके अर्थ सहित उल्लेख किया गया है। 

श्लोक-१:

हतो वा प्राप्स्यसि स्वर्ग जीत्वा वा भोक्ष्यसे महीम।

तस्मादुत्तिष्ठ कौन्तेय युद्धाय कृतनिश्चय:।।                   (अध्याय २, श्लोक ३७) 

अर्थ: हे अर्जुन! या तो तुम युद्ध में मारा जाकर स्वर्ग को प्राप्त होगा अथवा संग्राम में जीतकर पृथ्वी का राज्य भोगेगा। इसलिए हे अर्जुन! तू युद्ध के लिए निश्चय करके खड़ा हो जा।

श्लोक-२:

कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।                          

मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि॥                   (अध्याय २, श्लोक ४७)

अर्थ: हे अर्जुन! कर्म करने में ही तुम्हारा अधिकार है, कर्म के फलों में कभी नहीं। इसलिए तू कर्मों के फल का हेतु मत हो तथा तेरी कर्म न करने में भी आसक्ति न हो। 

श्लोक-३:

क्रोधाद्भवति सम्मोह: सम्मोहात्स्मृतिविभ्रम:।              

स्मृतिभ्रंसाद् बुद्धिनाशो बुद्धिनाशात्प्रणश्यति।।          (अध्याय २, श्लोक ६३)

अर्थ: क्रोध से अत्यंत मूढ़़भाव उत्पन्न हो जाता है, मूढ़भाव से स्मृति में भ्रम हो जाता है, स्मृति में भ्रम होने से बुद्धि का नाश होता है और बुद्धि का नाश होने से पुरुष अपनी स्थिति से गिर जाता है।

श्लोक-४:

न कर्मणामनारम्भान्नैष्कर्म्यं पुरुषोऽश्रुते।                           

न च सन्न्यसनादेव सिद्धि समधिगच्छति।।                        (अध्याय ३, श्लोक ४) 

अर्थ: मनुष्य न तो कर्मों का आरंभ किये बिना निष्कर्मता (जिस अवस्था को प्राप्त हुए पुरुष के कर्म अकर्म हो जाते हैं अर्थात् फल उत्पन्न नहीं कर सकते, उस अवस्था का नाम निष्कर्मता है) को यानी योगनिष्ठा को प्राप्त होता है और न कर्मों के त्यागमात्र से सिद्धि सांख्यनिष्ठा को ही प्राप्त होता है। 

श्लोक-५:

न हि कश्चित्क्षणमपि जातु तिष्ठत्यकर्मकृत।                      

कार्यते ह्यवश: कर्म सर्व: प्रकृतिजैर्गुणै:।।                      (अध्याय ३, श्लोक ५) 

अर्थ: नि:संदेह कोई भी मनुष्य किसी भी काल में क्षणमात्र भी बिना कर्म किये नहीं रहता; क्योंकि सारा मनुष्य समुदाय प्रकृतिजनित गुणों द्वारा परवश हुआ कर्म करने के लिए बाध्य किया जाता है। 

श्लोक-६:

यस्ति्वनि्द्रियाणि मनसा नियम्यारभतेऽर्जुन।          

कर्मेन्द्रियै: कर्मयोगमसक्त; स विशिष्यते।।                (अध्याय ३, श्लोक ७) 

अर्थ: हे अर्जुन! जो पुरुष मन से इंद्रियों को वश में करके अनासक्त हुआ समस्त इंद्रियों द्वारा कर्मयोग का आचरण करता है, वही श्रेष्ठ है।

श्लोक-७:

नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मण:।                

शरीरयात्रापि च ते न प्रसिद्धयेदकर्मण:।।                            (अध्याय ३, श्लोक ८) 

अर्थ: तुम शास्त्रविहित कर्तव्यकर्म कर; क्योंकि कर्म न करने की अपेक्षा कर्म करना श्रेष्ठ है तथा कर्म न करने से तेरा शरीर-निर्वाह भी सिद्ध नहीं होगा। 

श्लोक-८:

यज्ञार्थात्कर्मणोऽन्यत्र लोकों कर्मबन्धन:।                          

तदर्थं कर्म कौन्तेय मुक्तसंग: समाचर।।                          (अध्याय ३, श्लोक ९) 

अर्थ: यज्ञ के निमित्त किये जाने वाले कर्मों के अतिरिक्त दूसरे कर्मों में लगा हुआ ही यह मनुष्य समुदाय कर्मों से बंधता है। इसलिए हे अर्जुन! तुम आसक्ति से रहित होकर उस यज्ञ के निमित्त ही भलीभाँति कर्तव्य-कर्म कर।। 

श्लोक-९:

नैव तस्य कृतेनार्थो नाकृतेनेह कश्चन।                              

न चास्य सर्वभुतेषु कश्चिदर्थव्यपाश्रय:।।                        (अध्याय ३, श्लोक १८) 

अर्थ: उस महापुरुष का इस विश्व में न तो कर्म करने से कोई प्रयोजन रहता है और न तो कर्मों के न करने से ही कोई प्रयोजन रहता है। तथा संपूर्ण प्राणियों में भी इसका किंच्चिन्मात्र भी स्वार्थ का संबंध नहीं रहता। 

श्लोक-१०:

तस्मादसक्त: सततं कार्यं कर्म समाचर।                        

असक्तो ह्याचरन्कर्म परमाप्नोति पूरुष:।।                        (अध्याय ३, श्लोक १९) 

अर्थ: इसलिए हे अर्जुन! तू निरंतर आसक्ति से रहित सदा कर्तव्यकर्म को भलीभाँति करता रह। क्योंकि आसक्ति से रहित होकर कर्म करता हुआ मनुष्य परमात्मा को प्राप्त हो जाता है। 

श्लोक-११:

कर्मणैव हि संसिद्धिमास्थिता जनकादय:।              

लोकसंग्रहमेवापि सम्पश्यन्कर्तुमर्हसि।।                        (अध्याय ३, श्लोक २०) 

अर्थ: जनकादि ज्ञानीजन भी आसक्ति से रहित कर्म द्वारा ही परम सिद्धि को प्राप्त हुये थे। इसलिए लोकसंग्रह को देखते हुए भी तू कर्म करने के ही योग्य है अर्थात् तुझे कर्म करना ही उचित है। 

श्लोक-१२:

न बुद्धिभेदं जनयेदज्ञानां कर्मसंगिनाम।          

जोषयेत्सर्वकर्माणि विद्वानयुक्त: समावर्तन।।                 (अध्याय ३, श्लोक २६) 

अर्थ: परमात्मा के स्वरूप में अटल स्थित हुए ज्ञानी पुरुष को चाहिए कि वह शास्त्रविहित कर्मों में आसक्ति वाले अज्ञानियों की बुद्धि में भ्रम अर्थात् अश्रद्धा उत्पन्न न करे। किन्तु स्वयं शास्त्रविहित समस्त कर्म भलीभाँति करता हुआ उनसे भी वैसे ही करवावे। 

श्लोक-१३:

प्रकृते: क्रियमाणानि गुणै: कर्माणि सर्वश:।                  

अहंकारविमूढ़ात्मा कर्ताहमिति मन्नते।।                        (अध्याय ३, श्लोक २७) 

अर्थ: वास्तव में संपूर्ण कर्म सब प्रकार से प्रकृति के गुणों द्वारा किये जाते हैं तो भी जिसका अंत:करण अहंकार से मोहित हो रहा है, इस तरह का अज्ञानी "मैं कर्ता हूँ" अपने आपको ऐसा मानता है। 

श्लोक-१४:

मयि सर्वाणि कर्माणि सन्नस्याध्यात्मचेतसा।              

निराशीर्निर्ममो भूत्वा युद्धस्व विगतज्वर:।।                    (अध्याय ३, श्लोक ३०) 

अर्थ: हे अर्जुन! मुझ अन्तर्यामी परमात्मा में लगे हुए चित्त द्वारा संपूर्ण कर्मों को मुझमें अर्पण करके आशारहित, ममतारहित और सन्तापरहित होकर तू युद्ध कर। 

श्लोक-१५:

ये मे मतमिदं नित्यमनुतिष्ठन्ति मानवा:।            

श्रद्धावन्तोऽनसूयन्तो मुच्यन्ते तेऽपि कर्मभि:।।                  (अध्याय ३, श्लोक ३१) 

अर्थ: जो कोई मनुष्य दोषदृष्टि से रहित और श्रद्धायुक्त होकर मेरे इस मत का सदा अनुशरण करते हैं, वे भी संपूर्ण कर्मों से छूट जाते हैं। 

श्लोक-१६:

ये त्वेतदभ्यसूयन्तो नानुतिष्ठन्ति ये मतम्।

सर्वज्ञानविमूढ़ांस्तान्विद्धि नष्टानचेतस:।।                          (अध्याय ३, श्लोक ३२) 

अर्थ: परंतु जो मनुष्य मुझमें दोषारोपण करते हुए मेरे इस मत के अनुसार नहीं चलते हैं, उन मूर्खों को तू संपूर्ण ज्ञानों में मोहित और नष्ट हुए ही समझ। 

श्लोक-१७:

सदृश चेष्टा स्वस्या: प्रकृतेर्ज्ञानवानपि।                            

प्रकृति यान्ति भूतानि निग्रह: किं करिष्यामि।।                  (अध्याय ३, श्लोक ३३)

अर्थ: सभी प्राणी प्रकृति को प्राप्त होते हैं अर्थात् अपने स्वभाव के परवश हुए कर्म करते हैं। ज्ञानवान भी अपनी प्रकृति के अनुसार चेष्टा करता है। फिर इसमें किसी का हठ क्या करेगा? 

श्लोक-१८:

इंद्रियस्येन्द्रियस्यार्थे रागद्वेष व्यवस्थितौ।                          

तयोर्न वशमागच्छैत्तौ ह्यस्य परिपन्थिनौ।।                            (अध्याय ३, श्लोक ३४) 

अर्थ: प्रत्येक इंद्रिय के विषय में राग और द्वेष छिपे हुए स्थित हैं। मनुष्य को उन दोनों के वश में नहीं होना चाहिए, क्योंकि वे दोनों ही इसके कल्यामार्ग में विघ्न करने वाले महान शत्रु हैं।

श्लोक-१९:

श्रेयान्स्वधर्मो विगुण: परधर्मात्स्वनुष्ठितात्।                      

स्वधर्म निधन श्रेय: परधर्मो भयावह:।।                          (अध्याय ३, श्लोक ३५) 

अर्थ: अच्छी प्रकार आचरण में लाये हुए दूसरे के धर्म से गुणरहित भी अपना धर्म अति-उत्तम है। अपने धर्म में तो मरना भी कल्याणकारक है और दूसरे का धर्म भय देने वाला है। 

श्लोक-२०:

किं कर्म किमकर्मेति कवयोऽप्यत्र मोहिता:।                      

तत्ते कर्म प्रवक्ष्यामि यज्ज्ञात्वा मोक्ष्यसेऽशुभात्।।                (अध्याय ४, श्लोक १६) 

अर्थ: कर्म क्या है? और अकर्म क्या है? इस प्रकार इसका निर्णय करने में बुद्धमान् पुरुष भी मोहित हो जाते हैं। इसलिए वह कर्मतत्व मैं तुझे भलीभाँति समझाकर कहूँगा, जिसे जानकर तू कर्मबन्धन से मुक्त हो जायेगा। 

श्लोक-२१:

कर्मण्यकर्म य: पश्येदकर्मणि च कर्म य:।                          

स बुद्धिमान्मनुष्येषु स युक्त: कृत्स्नकर्मकृत।।                (अध्याय ४, श्लोक १८) 

अर्थ: जो मनुष्य कर्म में अकर्म देखता है और जो अकर्म में कर्म देखता है, वह मनुष्यों में बुद्धमान् है और वह योगी समस्त कर्मों को करने वाला है। 

श्लोक-२२:

यस्य सर्वे समारम्भा: कामसंकल्पवर्जिता:।          

ज्ञानाग्निदग्धकर्माणं तमाहु: पंडित बुधा:।।                (अध्याय ४, श्लोक १९) 

अर्थ: जिसके संपूर्ण शास्त्रसम्मत कर्म बिना कामना और संकल्प के होते हैं तथा जिसके समस्त कर्म ज्ञानरूप अग्नि के द्वारा भस्म हो गये हैं, उस महापुरुष को ज्ञानीजन भी पंडित कहते हैं। 

श्लोक-२३:

त्यक्त्वा कर्मफलासंगं नित्यतृप्तो निराश्रय:।      

कर्मण्यभिप्रवृत्तोऽपि नैव किंचितकरोति स:।।                (अध्याय ४, श्लोक २०) 

अर्थ: जो पुरुष समस्त कर्मों में और उनके फल में आसक्ति का सर्वथा त्याग करके संसार के आश्रय से रहित हो गया है और परमात्मा में नित्य तृप्त है, वह कर्मों में भलीभाँति बर्तता हुआ भी वास्तव में कुछ भी नहीं करता। 

श्लोक-२४:

निराशीर्यतचित्तात्मा त्यक्तसर्वपरिग्रह:।                             

शरीरं केवलं कर्म कुर्वन्नाप्नोति किल्बिषम्।।                      (अध्याय ४, श्लोक २१) 

अर्थ: जिसका अंत:करण और इंद्रियों के सहित शरीर जीता हुआ है और जिसने समस्त भोगों की सामग्री का परित्याग कर दिया है, ऐसा आशारहित पुरुष केवल शरीर संबंधी कर्म करता हुआ भी पापों को प्राप्त नहीं होता है। 

श्लोक-२५:

यदृच्छालाभसन्तुष्टो द्वन्द्वातीतं विमत्सर:।                         

सम: सिद्धावसिद्धौ च कृत्वा न निबध्यते।।                    (अध्याय ४, श्लोक २२) 

अर्थ: जो बिना इच्छा के अपने-आप प्राप्त हुए पदार्थ में सदा संतुष्ट रहता है, जिसमें ईर्ष्या का सर्वथा अभाव हो गया है, जो हर्ष-शोक आदि द्वन्द्वों से सर्वथा अतीत हो गया है-- ऐसा सिद्धि और असिद्धि में सम रहने वाला कर्मयोगी कर्म करता हुआ भी उनसे नहीं बंधता। 

श्लोक-२६:

गतसंगस्य मुक्तस्य ज्ञानावस्थितचेतस:।                  

यज्ञायाचरत: कर्म सदग्रंथो प्रविलीयते।।                        (अध्याय ४, श्लोक २३) 

अर्थ: जिसकी आसक्ति सर्वथा नष्ट हो गयी है, जो देहाभिमान और ममता से रहित हो गया है, जिसका चित्त निरंतर परमात्मा के ज्ञान में स्थित रहता है--ऐसा केवल यज्ञ सम्पादन के लिए कर्म करने वाले मनुष्य के संपूर्ण कर्म भलीभाँति विलीन हो जाते हैं। 

श्लोक-२७:

ब्रह्मार्पणं ब्रह्म हविर्ब्रह्माग्नौ ब्रह्मणा हुतम्।                        

ब्रह्मैव तेन गन्तव्यं ब्रह्मकर्मसमाधिना।।                          (अध्याय ४, श्लोक २४) 

अर्थ: जिस यज्ञ में अर्पण अर्थात् स्रुवा (आहुति डालने वाली करछी) आदि भी ब्रह्म है और हवन किये जाने वाला द्रव्य भी ब्रह्म है तथा ब्रह्मरूप कर्ता के द्वारा ब्रह्मरूप अग्नि में आहुति देने वाली क्रिया भी ब्रह्म है--उस ब्रह्मकर्म में स्थित रहने वाले योगी द्वारा प्राप्त किये जाने योग्य फल भी ब्रह्म ही है। 

कर्म एक सार्वभौमिक नियम है जो हमारे कार्यों के परिणामों को जन्म-जन्मान्तर तक नियंत्रित करता है। यह हमें हमारी नैतिक जिम्मेदारियों का अहसास दिलाता है। कर्म को गहराई से समझने से इरादा, करुणा और आध्यात्मिक विकास से भरा जीवन प्राप्त हो सकता है। मनुष्य जीवन का अंतिम लक्ष्य- आत्म-साक्षात्कार के द्वारा परमात्मा की प्राप्ति है। परमात्मा को प्राप्त करने के लिए सत्पुरुषों की शरण में जाना चाहिए और उनके कथनानुसार कर्म में लीन होने का प्रयास करना चाहिए। यह दुर्लभ मनुष्य शरीर बहुत जन्मों के उपरांत परम दयालु भगवान् की कृपा से ही मिलता है इसलिए नाशवान् क्षणभंगुर संसार के अनित्य भोगों को भोगने में ही अपने जीवन का अमूल्य समय नष्ट नहीं करना चाहिए। 

सौजन्य: गीताप्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित पुस्तक, "श्रीमद्भगवद्गीता"

इसे भी अवश्य पढ़ें:

9 जून 2023

प्रेरक कहानियाँ (Motivational Stories)

Contents:

 पहली कहानी- मजबूती से बदलेगा जीवन    

दूसरी कहानी- मोटिवेशनल-संघर्ष और मार्गदर्शन 

तीसरी कहानी- बीज से धन कमाना    

चौथी कहानी- जीवन के सपनों की प्रेरणा

१. मजबूती से बदलेगा जीवन

एक समय की बात है, एक छोटे से गांव में एक गरीब लड़का था जिसका नाम राजू था। राजू का सपना था कि वह अपने गांव से कहीं दूर जाकर नौकरी करे और अच्छी जीवनशैली प्राप्त करे। लेकिन राजू के परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं थी कि वह उसके सपनों को पूरा कर सके।

एक दिन, राजू ने गांव के एक व्यापारी से बात की। व्यापारी ने उसे एक बड़े शहर में नौकरी के लिए आवेदन करने की सलाह दी। राजू ने उसकी सलाह सुनी और उसे आशा दिलाई कि वह नौकरी प्राप्त करेगा। राजू ने अपने सभी बचत के पैसों को इकट्ठा किया और कुछ अपने मित्रों से उधार मांगकर शहर की ओर चल पड़ा। राजू शहर पहुंचकर एक कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन करने गया। उसे अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उसने हार नहीं मानी। वह अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए कठिनाई सहन करने के लिए तैयार था। वह बहुत मेहनत करता रहा, रोज़ नौकरी की तलाश में घूमता रहा और हर जगह आवेदन जमा करता रहा। लेकिन समय बितता जा रहा था और राजू को अपनी संघर्षों के बीच मोटिवेशन की ज़रूरत थी। 


एक दिन, राजू ने एक अखबार में एक संघर्ष की कहानी पढ़ी। यह कहानी एक असामान्य व्यक्ति के बारे में थी जिसने अपने संघर्षों से सीख ली और आखिरकार अपने सपनों को पूरा किया। राजू को उस कहानी से बड़ी प्रेरणा मिली। उसने खुद को समझाया कि संघर्ष और कठिनाइयाँ हमेशा जीवन का हिस्सा होती हैं और वे हमें मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करती हैं। उसने दृढ़ता से विचार किया कि वह भी अपने संघर्षों को पार करेगा और अपने सपनों को पूरा करेगा।

राजू ने अपने संघर्षों को प्रबल बनाने के लिए खुद को संयमित रखा। वह निरंतर स्वयं को सुधारने का प्रयास करता रहा, नए कौशल सीखा और नौकरी के लिए अध्ययन करता रहा। वह निराशा के बजाय उठकर, वह प्रतिस्पर्धा को मोटिवेशन बनाता रहा। राजू ने अपने अवसरों का उपयोग किया और संगठन, संघर्ष और सहनशीलता का एक उदाहरण बन गया। वह जीवन में आगे बढ़ने के लिए समय-समय पर उन्हें स्वीकार करता रहा। 
अब आता है, राजू की मेहनत और समर्पण का परिणाम। एक दिन, उसे एक प्रमुख कंपनी से नौकरी की पेशकश मिली। यह उसके सपनों की प्रारंभिक प्राप्ति थी। राजू ने उस नौकरी को स्वीकार किया। अपने प्रथम दिन पर, राजू को अपने अनुभवी सहकर्मियों के साथ काम करने का मौका मिला। धीरे-धीरे, उसकी कठिनाइयाँ कम होती गईं और उसके कार्य प्रदर्शन में सुधार हुआ। वह न सिर्फ अपने कार्य में माहिर हो गया, बल्कि कंपनी की ऊर्जा और संघठनशीलता को भी बढ़ावा देने लगा।

राजू की मेहनत और प्रगति को कंपनी के अधिकारियों ने देखा। एक दिन, उसे नए परियोजनाओं के लिए, संभावित बढ़ते अवसरों की पेशकश मिली। राजू के कैरियर में तेजी से उच्चतम ऊंचाइयों को छूने का मौका मिला। वह प्रगति करता रहा, और अपने सपनों के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ काम करता रहा।
धीरे-धीरे, राजू ने अपने परिवार को अपने साथ रखने के लिए एक बेहतर जीवनस्तर की सुविधा प्रदान की। उसने अपने माता-पिता को आदर्श बनाया और उन्हें गर्व महसूस कराया। राजू ने अपने गांव में एक स्कूल खोलने का सपना देखा, ताकि वह गरीब बच्चों को शिक्षा का अवसर दे सके।

इस कहानी के माध्यम से हमें यह सिखाया जाता है कि संघर्ष और कठिनाइयाँ हमारे जीवन का हिस्सा होते हैं। जब हम संघर्षों का सामना करते हैं और निराशा की आंधी में भी हिम्मत और उत्साह बनाए रखते हैं, तब हम अपने सपनों को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। राजू की यह मोटिवेशनल कहानी हमें यह बताती है कि हमें अपने सपनों के पीछे लगने और निरंतर मेहनत करने की आवश्यकता होती है। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए, हमें आत्मविश्वास और सामर्थ्य में विश्वास रखना चाहिए, साथ ही हमें अवसरों का उपयोग करने की क्षमता विकसित करनी चाहिए।


इस कहानी से हमें यह भी सीख मिलती है कि अपने सपनों की प्राप्ति के लिए हमें सिर्फ खुदा का भरोसा रखना ही काफी नहीं होता, खुद पर भरोसा होना चाहिए। इसलिए, राजू की मोटिवेशनल कहानी हमें यह बताती है कि हमारे सपने वास्तविकता में परिवर्तित हो सकते हैं अगर हम आगे बढ़ने के लिए मेहनत, समर्पण और संघर्ष के साथ उनकी पूर्ति के लिए काम करते रहें।

                २. मोटिवेशनल-संघर्ष और मार्गदर्शन

एक समय की बात है, एक गांव में एक बहुत ही निराशा भरा हुआ युवा रहता था। उसके अंदर किसी भी चीज़ के प्रति उत्साह की कमी थी और वह अपने को असफलताओं से घिरा हुआ महसूस करता था। वह हमेशा सोचता था कि उसका जीवन निरर्थक है और उसके पास किसी भी तरह के सफलता का मार्ग नहीं है।


                         सौजन्य: 1Hindi

एक दिन, उसने गांव के गुरुजनों के पास जाने का निर्णय लिया, यह उम्मीद करते हुए कि उनकी सलाह उसे कुछ मार्गदर्शन देगी। वह एक बुजुर्ग संत के पास पहुंचा और अपने दुखों का वर्णन किया। संत ने उससे पूछा, "क्या तुमने अभी तक अपने संघर्षों के बारे में सोचा है?" युवा जवाब देता है, "हाँ, मैंने बहुत बार सोचा है, लेकिन मुझे कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है कि मैं कैसे आगे बढ़ूं?" संत ने एक पेड़ की ओर इशारा किया और कहा, "जो पेड़ वहां दिख रहा है, उसे देखो। क्या तुम उसे चाहते हो कि यहां से अपना बीज छोड़कर कहीं और जाए?" युवा ने हँसते हुए कहा, "नहीं संत जी, ऐसा सोचना गलत होगा। यह पेड़ यहीं आसपास की मिट्टी, पानी में रहकर बड़ा हुआ है। यदि वह इसे छोड़कर दूसरे स्थान पर जायेगा, तो वह पूरी तरह से प्रभावित होगा और विकसित नहीं हो सकेगा।"


संत ने युवा की ओर ध्यान से देखते हुए कहा, "तुम्हारी स्थिति भी उस पेड़ की तरह ही है। तुम इस गांव का हिस्सा हो, यहां के वातावरण, लोग और संघर्ष तुम्हें आगे बढ़ाने की शक्ति प्रदान करते हैं। अगर तुम अपने असफलताओं को छोड़कर भाग जाओगे, तो तुम उस पेड़ की भांति विकास से वंचित रहोगे।" यह सुनकर युवा विचारमग्न हो गया और अपने अंदर नया उत्साह और सहानुभूति का अनुभव किया। उसका जीवन के प्रति दृष्टिकोण बदल गया। उसने संत का आभार व्यक्त किया और सकारात्मक नजरिया के साथ वापस गांव लौटते हुए वह अपने कार्यों में  मन, शक्ति और निष्ठा के साथ लग गया। धीरे-धीरे, वह अपने को स्वीकार करने और अपने संघर्षों का सामना करने की क्षमता विकसित करता गया। वह अपनी सीमाओं को पार करने के लिए नए और चुनौतीपूर्ण मार्ग ढूंढ़ने लगा। उसने निरंतर मेहनत की, अध्ययन किया, नए कौशल सीखे और स्वयं को सुधारने के लिए प्रयास किया।

समय बीतते हुए, वह युवा अपने कठिनाइयों का सामना करता रहा, परंतु उसने हारने की सोच से खुद को दूर रखा और हमेशा प्रगति की दिशा में आगे बढ़ता रहा। अंततः, उसकी मेहनत और समर्पण ने उसे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उसने अपनी अस्थायी निराशाओं से पार पाया और खुद को सशक्त और समर्पित व्यक्ति के रूप में साबित किया।

इस कहानी से हमें यह सबक मिलती है कि जीवन में सफलता पाने के लिए आत्मविश्वास, उत्साह, धैर्य और मेहनत अति आवश्यक है। हमारी असफलताएं हमें निराशा में डाल सकती हैं, लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि हमारा जीवन हमारे हाथों में है। हमारा अंतिम नतीजा हमारे निर्णयों, मार्गदर्शन के आदान-प्रदान के साथ नहीं, बल्कि हमारी प्रतिभा, संघर्षशीलता और समर्पण के साथ निर्मित होता है।

 ३. बीज से धन कमाना

एक बार की बात है, एक छोटे से गांव में एक लड़का रहता था। वह लड़का बहुत ही आलसी और कामचोर था। उसके जीवन का कोई लक्ष्य नहीं था। वह बस आराम से जीने और दूसरों पर निर्भर रहने को सोचता था।

                             सौजन्य: Pinterest

एक दिन, गांव में एक प्रमुख व्यापारी आया। उसने गांव के लोगों के सामर्थ्य को देखा और उन्हें एक प्रेरणादायक बात सिखाने का निर्णय लिया। उसने सभी लोगों से कहा, "मैं व्यापार में रुचि रखने वाले लड़कों को एक चुनौती देना चाहता हूँ।" चुनौती के अनुसार, उसने गांव के सभी लड़कों को एक-एक बीज दिया और कहा, "तुम्हें इस बीज को एक अच्छे से पेड़ में बदलना होगा। बाद में, मैं जो व्यापार का अवसर दूंगा, उससे तुम पेड़ के फलों को खरीदकर धन कमा सकते हो।" सभी लड़के, बीज को अपने पास रख लिए और घर वापस आए। उनमें से अधिकांश लड़के बड़े ही उत्साह के साथ अपने-अपने बीजों को बोने लगे। लेकिन वह आलसी लड़का अपने बीज को एक कोने में रखकर उसे भूल गया। उसे काम करने की कोई इच्छा नहीं थी और वह सिर्फ आरामतलबी में अपना समय बिताता था। कुछ हफ्तों बाद, गांव के लोगों के पास चमत्कारिक रूप से उगे हुए पेड़ दिखाई देने लगे। लोग हर्षित हुए क्योंकि उनके पास फलों का एक अच्छा स्रोत मिल गया। परंतु उस आलसी लड़के को इन सब चीजों से कोई मतलब नहीं था। उसने तो अपना बीज बोया ही नहीं था।


जब उसे इसकी खबर मिली, तो वह बहुत ही अश्चर्यचकित हुआ। वह निरंतर सोचने लगा कि यदि वह भी बीज बोया होता तो शायद उसका बीज भी उग गया होता। इससे पहले कि उसका बीज कहीं खो जाए, वह तुरंत उसे निकालकर एक पेड़ के नीचे ले गया और उसे बोने लगा। कुछ समय बाद, उस बीज में से छोटे-छोटे हरे पत्ते निकल आए, लड़का इसे देखकर बहुत खुश हुआ। महीनों बीत गए और अब वही आलसी लड़का, बड़े ही धैर्य और लगन से पौधे के पास रहकर उसकी सम्पूर्ण देखभाल की। वह पानी देने, उसके चारों ओर की घास काटने और उसकी सुरक्षा करने में समय बिताता था। कुछ समय बाद, वह पौधा बड़ा होकर एक पेड़ का रूप धारण कर लिया उस पेड़ में फूल खिलने शुरू हो गये और उसके शाखाएं घनी हो गईं। इसके साथ ही, उस पेड़ पर अनेक प्रकार के मीठे और स्वादिष्ट फल उगने लगे।

गांव में वह पेड़ कौतुहल का विषय बन गया। लोग इस पेड़ का दर्शन करने आने लगे और उसका फल खाने के लिए, खरीदारी करने लगे। उस लड़के ने देखा कि जिन लोगों ने अपने बीज को संयम और कठिनाई से बोया था, उन्हें अच्छे फल मिल रहे थे, जबकि जिन लोगों ने लापरवाही से अपने बीज को बोया था, उन्हें सिर्फ कुछ छोटे और अपूर्ण फल ही मिल रहे थे।

यह दृश्य उस लड़के के लिए एक महान प्रेरणा का श्रोत बन गया। उसने अपना आलस्य और कामचोरी को छोड़कर पूरी मेहनत और परिश्रम के साथ काम करना शुरू किया। वह पेड़ की देखभाल करने लगा, उसे पानी देने, और उसकी सुरक्षा के लिए जागरूक रहने लगा। वह अपनी पूरी कुशलता के साथ पेड़ की देखभाल करता गया। वर्षों बाद, वह पेड़ भव्य और शानदार हो गया। उसकी शाखाएं घनी हो गईं और उसके फल अत्यंत स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण हो गए। अब वही कामचोर लड़का इस दृश्य का आनंद लेते हुए अपने गांव के लोगों को बताने लगा कि सफलता, कामचोरी और भाग्य के भरोसे बेठे रहने से नहीं मिलती बल्कि समर्पण, परिश्रम, धैर्य और संयम के साथ परिश्रम करने से हासिल होती है। अब वह पूरे गाँव और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका था। 

इस कहानी से हमें यह सबक मिलती है कि सफलता के लिए सिर्फ अच्छे सपने और इच्छाशक्ति ही काफी नहीं होती है। उसे प्राप्त करने के लिए साहस, संयम और समर्पण की आवश्यकता होती है। जब हम इन गुणों के साथ काम करते हैं, तो हम अपने असली पोटेंशियल को खोलते हैं और सफलता की ऊंचाईयों को छूते हैं।

  ४. जीवन के सपनों की प्रेरणा

एक समय की बात है, एक युवा लड़का जो अपने जीवन में बड़ा होने के ख्वाब देखता था। उसके मन में बहुत सारे सपने थे, लेकिन उसके पास कुछ विशेष नहीं था। वह बहुत मेहनती था और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए संकल्पित था।


एक दिन, वह अपने उन्हीं संकल्पों को मन में संजोये हुए  उठा और एक पुरानी किताब में से अपने लिए एक आदर्श चयन करता है। यह किताब एक प्रेरणादायक कहानी-संग्रह थी, जो उसे उसके लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने में उसकी मदद कर सकती थी। उसने कहानियों को ध्यानपूर्वक पढ़ा और उन्हें गहराई से समझने का प्रयास किया। उस दिन से, वह हर रोज़ किसी न किसी प्रेरणादायक कहानी का पठन करता और उसे अपने जीवन में लागू करने का प्रयास करता। उसके अंदर नई ऊर्जा जागृत हुई और उसने नए लक्ष्य तय किए। वह सोचा कि वह जो भी करेगा, वह सफल होगा, क्योंकि वह उन सब कहानियों के पात्रों के रूप में खुद को देख रहा था। 


एक रात को, जब वह सो रहा था, उसे एक स्वप्न आया। उसके स्वप्न में एक बुद्धिमान गुरु दिखाई दिये, जो उसके जीवन का मार्गदर्शन कर रहे थे। गुरु ने उसे कहा, "अरे युवा योद्धा, जो कुछ तुम सपनों में देखते हो, वह सपने ही नहीं, वास्तविकता बन सकते हैं। लेकिन तुम्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए समर्पण और प्रयास की आवश्यकता होगी।" उस दिन से, वह युवा लड़का एक नया संकल्प लेता है और अपने क्षितिज की ओर अग्रसर होता है। उसकी मेहनत और समर्पण उसे नए सफलता के मार्ग पर ले जाती हैं। वह हर एक चुनौती को अपने लिए एक अवसर मानता है और हर असफलता को एक सीख के रूप में स्वीकार करता है।

कालांतर में उसके प्रयास और संघर्ष, उसे नई ऊंचाइयों की ओर ले जाते हैं। वह अपने सपनों की प्राप्ति के लिए सीमाएं तोड़ता है, नए क्षेत्रों में प्रवेश करता है और खुद को साबित करता है। उसका मेहनत, संघर्ष और निरंतरता उसे नए रास्तों पर ले जाता है, जहां उसे नई संभावनाएं मिलती हैं और उसकी सोच और क्षमताओं में वृद्धि होती है। उसका परिश्रम, आत्मविश्वास और संघर्षशीलता उसे विपरित परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का सामर्थ्य प्रदान करती हैं। दुःख, निराशा जैसी बाधाएं भी उसे  उसके पथ से डिगा नहीं पाती हैं। उसकी प्रेरणा और अद्भुत विनम्रता लोगों को प्रभावित करती है और वह अपने साथियों को बढ़ावा देता है।

धीरे-धीरे, युवा लड़का अपने सपनों को रंग देता है और अपनी सफलता के नये मील स्थापित करता है। उसकी मेहनत, संघर्ष और निरंतरता उसे साकार रूप देती हैं, जहां उसे वह सब कुछ मिलता है जिसके लिए वह सपनों में विश्वास करता था। उसकी कहानी एक प्रेरणा के स्रोत के रूप में बन जाती है और उसके चारों तरफ लोग उसे मान्यता देते हैं। वह लोगों के लिए एक आदर्श, एक मोटिवेशनल आइकन बन जाता है, जिससे लोग प्रेरित होते हैं और उसके पीछे चलते हैं। उसकी सफलता की कहानी सुनकर, लोग संभावनाओं का सामना करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए उससे प्रेरित होते हैं। युवा लड़का जीवन के हर पड़ाव पर चुनौतियों का सामना करता है, लेकिन वह कभी निराश नहीं होता। वह हर बार उठता है, अपनी अंतर्दृष्टि को जगाता है और आगे बढ़ता है। उसकी मेहनत और अविचलित आस्था उसे विजयी बनाती हैं और उसे उच्चतम मंचों तक पहुंचाती हैं। आखिरकार, वह अपने सपनों को पूरा करता है। उसकी सफलता न केवल उसके लिए होती है, बल्कि उसके साथी, परिवार और समाज के लिए भी एक उदाहरण बनती है। उसकी मोटिवेशनल कहानी लोगों को यह सिखाती है कि कठिनाइयाँ और अस्थायी हार आपको रोकने के लिए नहीं हैं, बल्कि इस सीख का अवसर प्रदान करती हैं, "असफलता एक चुनौती है इसे स्वीकार करो।"

यह मोटिवेशनल कहानी हमें यह याद दिलाती है कि हमें सफल होने के लिए, हमें अपनी सीमाओं को पार करने की क्षमता और धैर्य रखने की आवश्यकता होती है। हमें खुद को संघर्ष की भूमिका में स्थापित करना होता है और संकटों के साथ मुकाबला करने का साहस दिखाना होता है। युवा लड़के ने इस कहानी के माध्यम से यह अहसास दिलाया है कि किसी भी मुश्किल को हम अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और संघर्षशीलता के साथ पार कर सकते हैं। उसकी कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि सफलता एक स्वयंसिद्ध रास्ता नहीं है, बल्कि एक परिणाम है जो हमारे संघर्ष, मेहनत और निरंतर प्रयास का प्रतिफल है। 

संबंधित लेख, अवश्य पढ़ें:
*****



20 मई 2023

मनोशारीरिक अस्वास्थ्य का कारण I मस्तिष्क के दायें और बायें हिस्से का असंतुलन

यह लेख, "यैस औशो" नामक मासिक पत्रिका के अप्रैल-२०१६ के अंक से लिया गया है। पाठकगण  की सुविधा के लिए उस लेख को यहाँ ज्यों का त्यों, प्रस्तुत किया गया है। 

इस सदी में जैसा जीवन हम जी रहे हैं, नब्बे प्रतिशत से भी अधिक ऊर्जा बायें मस्तिष्क में अटकी हुई है जबकि मनोशारीरिक स्वास्थ्य के लिए दायें व बायें मस्तिष्क में ऊर्जा का अनुपात पचास-पचास (Fifty-Fifty) प्रतिशत होना चाहिए। 

डॉ. सुरेन्द्र और मैं एक ही मेडिकल कॉलेज में पढे हैं। वे कालेज में मेरे करीबी मित्रों में से थे। डॉ. सुरेन्द्र दक्षिण भारत के एक बडे़ शहर में विख्यात प्लास्टिक सर्जन हैं। उन्होंने शोहरत के साथ-साथ इतना पैसा कमाया है कि उनकी आने वाली पीढ़ियां अगर कोई कार्य न करें तो भी कोई समस्या नहीं होगी। डॉ. सुरेन्द्र कालेज के समय से ही बहुत महत्वाकांक्षी हैं। उनकी आगे जाने की चाह में इतना पैनापन था कि कोई भी व्यक्ति जो उनकी राह का रोड़ा बने, वह कट सकता था। पैसा और शोहरत कमाना उनके जीवन का परम लक्ष्य था, जिसमें वे पूरी तरह कामयाब भी हुए। कालेज में डॉ. सुरेन्द्र के एक-दो ही मित्र थे। वे भी लगभग उन्हीं के सोच के थे। मेरी मुलाकात डॉ. सुरेन्द्र से, कालेज के प्रथम वर्ष में हुई, जब एक गायन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु मुझे एक गिटार बजाने वाले व्यक्ति की जरूरत पड़ी। मैंने क्लास में जब पूछा कि कोई व्यक्ति गिटार बजाता है तो डॉ. सुरेन्द्र ने हाथ खड़ा किया और हम दोस्त बन गए। डॉ. सुरेन्द्र मात्र तीन महीने किसी शिक्षक से गिटार बजाना सीखा, फिर उन्हें मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की तैयारी भी करनी थी तो उसे छोड़ना पड़ा। फिर भी वे इतना अच्छा गिटार बजाते थे कि जैसे कोई पारंगत व्यक्ति बजाता है। कालेज के दिनों में वो मेरे बहुत कहने पर ही गिटार बजाने के लिए राजी होते थे। उन्हें अक्सर लगता था कि इससे उनकी पढ़ाई का हर्जा हो रहा है। 

ठीक पच्चीस साल बाद एक मेडिकल कान्फ्रेंस में अचानक डॉ. सुरेन्द्र से मिलना हुआ। मैं उन्हें पहचान नहीं पाया। आंखों पर मोटा चश्मा, बढ़ा हुआ पेट, आंखें सूजी हुई, सिर गंजा और शरीर पर कीमती कोट, जो शरीर को किसी तरह सम्हाले हुए था। कान्फ्रेंस खत्म होने के बाद जब मैं डॉ. सुरेन्द्र से मिलने उनके कमरे पर पहुंचा तो यह जानकर आश्चर्य हुआ कि वह अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करते हैं। शराब लिए बिना उन्हें नींद नहीं आती। वह अपने काम में इतने व्यस्त रहते थे कि पत्नी और बच्चों को समय नहीं दे पाते थे। अक्सर विदेश के दौरों पर रहते थे। पत्नी का किसी और के साथ सम्बन्ध हो गया, इसलिए तलाक लेना पड़ा। अब एक बेटा अपनी पत्नी के साथ उनके पास रहता है। जब मैंने गिटार के बारे में पूछा तो यह कहते-कहते डॉ. सुरेन्द्र का गला रुंध गया, आंखें भर आईं--कि आखिरी बार गिटार मेरे साथ ही फाइनल ईयर में बजाया था। 

डॉ. सुरेन्द्र की कहानी यदि हम देखें तो, आधुनिक युग में लोगों के एक बहुत बडे़ वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है जिन्होंने आर्थिक और सामाजिक सफलता का मूल्य अपने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य से चुकाया है। अगर हम ध्यान से देखें तो हम पायेंगे कि इस पूरी सदी का निर्धारण बायें मस्तिष्क ने किया है। बायें मस्तिष्क से तात्पर्य है- तर्क, महत्वाकांक्षा, प्रगति, विकास, पैसा कमाने की होड़, गणित, नवीन वैज्ञानिक खोजें आदि। डॉ. सुरेन्द्र का जीवन बायें मस्तिष्क के विकास की पूरी कहानी कहता है। बायें मस्तिष्क की दौड़, उनके शरीर को इस स्थिति में ले आयी कि देख कर लगता है कि अब प्लास्टिक सर्जरी और लियोसक्सन (शरीर से फैट निकालने की तकनीक) की उन्हें जरूरत है। वह पारिवारिक कलह से इतने तनावग्रस्त हैं कि उन्हें शराब का सहारा लेना पड़ रहा है। जिस सुख, शान्ति और समृद्धि के लिए उन्होंने आज पूरा जीवन लगा दिया, वह दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती है। 

आधुनिक जीवन की नब्बे प्रतिशत समस्याएं बायें, मस्तिष्क के असंतुलित विकास से जन्म ले रही है। दायें मस्तिष्क के विकास  को हमने पूरी तरह दबा दिया है। हमारा दायाँ मस्तिष्क अतार्किक है। वह कला और सृजन से संबंधित है। वह ऐसे कार्यों से संबंधित है, जिसका देश, समाज और परिवार से सीधा कोई लेना-देना नहीं है। मिनोसोना युनिवर्सिटी ने दायें मस्तिष्क के उपयोग पर अद्भुत रिसर्च की। जिसके परिणाम इस सदी के मानसिक असंतुलन को संतुलन करने में सक्षम हैं। इस युनिवर्सिटी के खोजकर्ताओं ने ऐसे २००  लोगों को चुना जो महत्वाकांक्षी थे और साथ ही किसी व्यसन के भी आदी थे। ऐसे व्यक्तियों को उन्होंने उनकी रुचि के अनुसार संगीत, गायन और वादन सीखाना शुरू किया। पूरे एक वर्ष उन्हें कम से कम एक घंटा संगीत के लिए निकालना ही था। साल निकलते ही जो निष्कर्ष सामने आए, डॉ. हर्बर्ट के लिए चौंकाने वाले थे। ग्रुप में से दो प्रतिशत लोग अपने व्यसन छोड़ पूरी तरह संगीत में उतर गये। अस्सी प्रतिशत लोगों में व्यसन के प्रति पकड़ ढीली हो गयी। उनके पारिवारिक और व्यावसायिक संबंध खुशनुमा हो गये। पांच प्रतिशत लोगों ने व्यसन को पूरी तरह त्याग दिया। दो सौ में से दस प्रतिशत लोगों को ग्रुप शुरू होने से पहले तनाव के अटैक आते थे जो कि पूरी तरह चले गए। यह खोज एक इशारा है हम सभी के लिए। 

सदी में स्वास्थ्य और संतुलन बनाए रखने के लिए यह परम आवश्यक है कि हम अपने दायें मस्तिष्क की जरूरतों को समझें। पूरे दिन में कुछ ऐसा करें जो सिर्फ हमारे लिए हो, कुछ ऐसा जो लेन-देन के परे हो, कुछ ऐसा जिसे करना ही आनंद हो। ओशो ने अपने कार्य में संगीत, नृत्य और हास्य का जो इतना समावेश किया है, उसका कारण वे अक्सर समझाते हैं कि हमारी ऊर्जा को दायें मस्तिष्क की ओर ले जाने के लिए हैं। इस सदी में जैसा जीवन हम जी रहे हैं, नब्बे प्रतिशत से भी अधिक ऊर्जा बायें मस्तिष्क में अटकी हुई है। जबकि एक संपूर्ण मनोशारीरिक स्वास्थ्य के लिए दायें व बायें मस्तिष्क में ऊर्जा का अनुपात पचास-पचास प्रतिशत होना चाहिए। 

ओशो कहते हैं: समाज हर तरह से कोशिश करता है कि तुम्हारी मस्तिष्क की ऊर्जा को बायें उत्तरार्द्ध में ले जाये। वह वहाँ अटकी है, जड़ हो चुकी है। और मस्तिष्क का बायाँ उत्तरार्द्ध बहुत सांसारिक है, उपयोगिता से भरा है, बाजार की बात है। यह जोड़-तोड़ करता है, तर्क करता है, चतुर होता है, चालाक होता है, प्रतिस्पर्धा से भरा होता है, हिंसक होता है। लगभग समूची ऊर्जा, बायें उत्तरार्द्ध में बंधी हुई है। आधी ऊर्जा को दायें हिस्से में होना चाहिए--और यही हम करने की कोशिश कर रहे हैं। सिर्फ पचास प्रतिशत ऊर्जा इधर आयेगी और संतुलन स्थापित हो जायेगा, लयबद्धता आ जायेगी। 

संगीत मदद करता है। संगीत, काव्य, मूर्तिकला, सारी कलाएँ, दायें उत्तरार्द्ध से आती हैं। इसी कारण संगीतकार तुम्हारी मदद के लिए हैं। और यदि तुम इसके साथ भीतरी नृत्य में लीन होने लगते हो तो ऐसा होना शुरू हो जायेगा। यदि तुम स्वयं पर नियंत्रण छोड़ दो और इसके साथ बहने लगो तो यह आसान हो जायेगा। क्योंकि अहंकार, अलग होना, "मैं दूसरों से अलग हूँ", यह फिर से बायें उत्तरार्द्ध की तरफ जड़ें जमाने लगता है। जब कभी तुम दूसरे के साथ स्वयं पर से नियंत्रण छोड़ने लगते हो-- दो प्रेमी एक दूसरे में घुलने-मिलते लगते हैं--तत्काल बायाँ उत्तरार्द्ध मालिक नहीं रह जाता। आनंद की अवस्था में दायाँ उत्तरार्द्ध मालिक हो जाता है। इसी कारण जो लोग हमेशा जोड़-तोड़ में लगे रहते हैं, वे मस्तिष्क के बायें हिस्से से ही जुड़े रह जाते हैं। वे सेक्स के विरोधी हो जाते हैं, प्रेम के विरोधी हो जाते हैं, काव्य के विरोधी हो जाते हैं।

अंधेरा भी बांये उत्तरार्द्ध से दायें उत्तरार्द्ध में ऊर्जा को ले जाने में मददगार होता है। इसी कारण रात के उजाले में तुम ठीक से सो नहीं पाते। ठीक से नींद के लिए अंधेरे की जरूरत होती है क्योंकि नींद, दायें उत्तरार्द्ध का हिस्सा है। इसी कारण तुम अंधेरे से डरते हो क्योंकि मस्तिष्क का बायाँ हिस्सा, दायें हिस्से को शत्रु की तरह देखता है। 

इसी बदलाव के कारण मैं तुम्हें कहता हूँ आंखें बंद कर लो, क्योंकि खुली आँखों में बायाँ उत्तरार्द्ध काम करता रहता है। तुम बाहर देखते हो; तुम दुनियाँ को देखते हो, चीजों को देखते हो। बंद आंखों के साथ बदलाव संभव हो जाता है, दायाँ हिस्सा काम करना शुरू कर देता है। इसी कारण सदियों से सभी ध्यान बंद आंखों के साथ किये जाते हैं। सिर्फ जब तुम्हारे मस्तिष्क का दायाँ उत्तरार्द्ध और बायाँ उत्तरार्द्ध संतुलन में आ जाते हैं, तब तुम पूर्ण और स्वस्थ हो जाते हो। अभी तुम बहुत अधिक बायें उत्तरार्द्ध की तरफ हो। संतुलन पैदा करने के लिए, ऊर्जा को दाईं तरफ मुड़ना आवश्यक है।

*****



13 मई 2023

नजर बदलो, नजारे बदल जायेंगे । Change Your Attitude

सोच को बदलो, सितारे बदल जायेंगे, नज़र को बदलो, नज़ारे बदल जायेंगे।

कश्तियाँ बदलने की जरूरत नहीं, दिशाओं को बदलो, किनारे बदल जायेंगे।।

सौजन्य: Pinterest

नजर का आशय दृष्टि से है, जो आंखों से देखा जाता है। लेकिन एक ही चीज को देखने वाले विभिन्न लोगों की उस चीज को लेकर प्रतिक्रियाएं अलग-अलग होती हैं, उसे नजरिया कहते हैं। कामयाबी, हमारे नजरिए से तय होती है। लोग दुनियाँ को तो बदलना चाहते हैं परंतु खुद को नहीं बदलना चाहते हैं। जीतने की इच्छा तो प्रायः सभी में होती है परन्तु जीतने की तैयारी करने की इच्छा बहुत कम लोगों में होती है। नजरिये को बदला जा सकता है, परंतु यह बदलाव एक दिन में नहीं होता है, कुछ समय तो लगता है। इसमें कितना वक़्त लगेगा? यह हमारे-आपके दृढ़ संकल्प के साथ बदलाव के लिए तैयार होने और निष्ठा एवं लगन के साथ बदलाव के लिए उठाये गए कारगर उपाय के उपर निर्भर करता है। 

अगर हम अपना नजरिया बदलना शुरू कर दें तो यकीन मानिए हम बहुत सी जिंदगियों को बदल सकते हैं। 

जब भी हम कोई काम करते हैं तो उसकी सफलता में सबसे बड़ा हाथ हमारे सकारात्मक नजरिया का होता है। 

आशावादी सोच वाले व्यक्ति के लिए नजरिया, जहाँ कामयाबी की सीढ़ी बन जाती है। वहीं दूसरी तरफ निराशावादी सोच वाले व्यक्ति के रास्ते का रोड़ा बन जाता है। 


आपने देखा होगा कि कुछ आदमी बहुत काम करते हैं, बहुत परिश्रम करते हैं फिर भी वो हमेशा परेशान, दुखी और पिछड़े रहते हैं। दूसरी तरफ समाज में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कम काम करते हैं, कम परिश्रम करते हैं फिर भी सुखी और समृद्ध होते हैं। इसी तरह विद्यार्थियों में भी आपने देखा होगा कि कुछ छात्र ऐसे होते हैं जो साल भर बहुत मेहनत करते हैं, कहीं खेलने भी नहीं जाते, किसी के साथ बातचीत में भी समय व्यतीत नहीं करते, रात-रात भर जाग कर पढ़ते भी हैं। फिर भी परीक्षा में अच्छे अंक नहीं ला पाते। दूसरी तरफ कुछ छात्र ऐसे होते हैं जो कम पढ़ते हैं, वे खेलकूद भी करते हैं, सभी तरह के सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं, फिर भी परीक्षा में अव्वल दर्जे से पास होते हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है? इसका कारण लोगों की अपनी-अपनी नजरिया है। यह नजरिये का फर्क है जो परिस्थितियों के एक होते हुए भी कोई उन्नति के शिखर को छू लेता है तो कोई अवनति के गर्त में चला जाता है। यह सोच और नज़रिया का ही कमाल था कि हमारे भूतपूर्व और लोकप्रिय राष्ट्रपति श्री ए. पी. जे. अब्दुल कलाम साहब जो एक मछुआरे के घर पैदा हुए। उन्होंने अपने जीवन के आरंभिक काल में अखबार भी बेंचा फिर भी जीवन की ऊंचाइयों के शिखरतम स्तर पर पहुँच सके, और संसार भर में "मिसाइल मैन" के नाम से प्रसिद्ध हुए।

हम अपने जीवन में हर चीजों को कैसे लेते हैं? हम अपने लिए किस तरह के जीवन का निर्माण करते हैं, यह हमारे एटिट्यूड, हमारे एप्रोच, हमारे दृष्टिकोण, हमारे नजरिये से तय होता है। यह हमारी नजरिया ही है जो हमें एक दूसरे से अलग करती है।

इस विषय पर यहाँ एक बड़ी अच्छी कहानी प्रस्तुत की जा रही है- 

एक गाँव में सुबह-सुबह ही एक घुड़सवार आया। उसने अपने घोड़े को रोका और उस गाँव के दरवाजे पर बैठे हुए एक बूढ़े आदमी से उसने पूछा कि, "मैं इस गाँव में निवास करना चाहता हूँ। आप यह बताओ कि इस गाँव के लोग कैसे हैं? उस बूढ़े ने कहा: यार! ये बताओ, तुम जिस गाँव को छोड़कर यहाँ आये हो, उस गाँव के लोग कैसे थे? घुड़सवार ने कहा: उस गाँव के लोगों का तो नाम भी मत लो। उस गाँव के लोग बहुत बुरे हैं। उनका नाम लेते ही मेरा तो खून खौलने लगता है। मेरा बस चले तो मैं उन्हें मार डालूँ। तब बूढ़े आदमी ने कहा: दोस्त! तुम आगे जाओ। इस गाँव के लोग तो बहुत ही बुरे हैं। यह गाँव, तुम्हारे रहने के लायक नहीं है। 


वह घुड़सवार अभी वहाँ से गया भी नहीं था कि एक बैलगाड़ी आकर वहीं रुकी। उसमें एक आदमी अपने पूरे परिवार को लिए हुए था। उसने भी बूढ़े से कहा: मैं इस गाँव में बसने आया हूँ। इस गाँव के लोग कैसे हैं? उस बूढ़े ने उससे भी पूछा कि तुम जिस गाँव को छोड़कर आ रहे हो, वहाँ के लोग कैसे हैं? उसने कहा: उस गाँव के लोग तो बहुत भले हैं। उस गाँव के लोगों को याद करने से, उनके प्रति कृतज्ञता से मेरी आँखों में आंसू आ जाते हैं। मेरी ऐसी कुछ मजबूरी आ गई कि मुझे वह गाँव छोड़कर यहाँ आना पड़ा। इस गाँव के लोग कैसे हैं? उस बूढ़े ने कहा आओ वत्स! तुम्हारा स्वागत है। इस गाँव के लोग स्वभाव में बेहतर हैं। इस गाँव के लोगों से मिलने के बाद, तुम यह गाँव छोड़कर कभी जाना नहीं चाहोगे। आ जाओ, यह गाँव तुम्हारा स्वागत करता है। 

यहाँ सवाल आपका है, आपके स्वभाव का है। सवाल गाँव का नहीं है। आप जैसे हैं, गाँव वैसा ही हो जायेगा। आपकी दृष्टि क्या है? आपका नजरिया क्या है जीवन को देखने की? आप जीवन को कैसे लेते हैं- आनंद से लेते हैं या दुख से? अगर आप दुख से लेते हैं तो आप जीवन के प्रति जो भी करेंगे, वह सुखद नहीं हो सकता। इसलिए जीवन को आनंद से लें। जीवन को धन्यवाद से लें। जीवन को कृतज्ञता से लें और जीवन के प्रति प्रेमपूर्वक, शान्तिपूर्ण, जीवन के प्रति बिना अहंकार के भाव से व्यवहार करें। नजरिया में बदलाव, "चित्त का परिवर्तन है, ट्रान्सफार्मेशन आफ माइन्ड है।" 

हमारा अहम चीज, हमारी अंदरूनी शख्सियत है जिसकी वजह से हमारा जो नजरिया बनता है उसी नजरिये से हम उपर उठते हैं;

एक आदमी मेले में गुब्बारा बेंच रहा था। उसके पास लाल, पीले, नीले, हरे, गुलाबी, सभी रंगों के गुब्बारे थे। जब उसके गुब्बारों की बिक्री कम होने लगती, तो वह आदमी हीलियम गैस से भरा एक गुब्बारा हवा में उड़ा देता। जब बच्चे गुब्बारे को हवा में उड़ते हुए देखते तो वैसा ही गुब्बारा पाने के लिए वे मचलने लगते। उस आदमी की बिक्री जब भी कम होती, तब वह गुब्बारे उड़ाने वाला तरीका अपनाता था। एक दिन एक बच्चे ने उससे पूछा, "अगर आप काले गुब्बारे को हवा में छोड़ेंगे तो क्या वो भी उड़ेगा"? इस पर गुब्बारे वाले ने उस बच्चे से बोला, "बेटा, गुब्बारा अपने रंग की वजह से हवा में नहीं उड़ता, बल्कि उसके अंदर भरी हुई चीज के वजह से उड़ता है। "

हार्वर्ड विश्वविद्यालय के विलियम जेम्स का मानना है, "हमारी पीढ़ी की सबसे बड़ी खोज यह है कि इंसान अपना नजरिया बदल कर अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकता है।"

आपका नजरिया आपकी समस्याओं को, अवसरों में बदलता है।

बाइबिल में डेविड और गोलियथ की कहानी आती है-

एक राक्षस था जिसका नाम गोलियथ था। आसपास के लोगों में उसका बहुत दहशत था। वह जिसको भी पाता, मारकर खा जाता था। डेविड, एक १७ साल का लड़का था। वह भेंड़ चराता था। वह अक्लमंद और बहादुर था। एक दिन वह अपने भाइयों से पूछा कि सब लोग गोलियथ से क्यों डरते हैं? उसके भाई बोले कि, वह बहुत विशालकाय और खूंखार है। उसे मारा नहीं जा सकता है। इस पर डेविड ने कहा, "बात यह नहीं है कि गोलियथ के बड़ा होने के वजह से उसे मारा नहीं जा सकता, बल्कि हकीकत यह है कि वह इतना बड़ा है कि उस पर लगाया गया निशाना चूक ही नहीं सकता।" 

डेविड का नज़रिया, उसका दृष्टिकोण, उन सभी लोगों से अलग था जो उस राक्षस से डरते थे। डेविड ने उस राक्षस को गुलेल से मार डाला।

यहाँ परिस्थितियां सबके लिए एक समान हैं, समस्या सबकी एक है परंतु परिणाम अलग है। सब लोग उस राक्षस गोलियथ से डरते हैं और उससे दूर भागते हैं परंतु डेविड उससे डरता नहीं है। उसे समस्याओं को अवसर में बदलना बखूबी आता है। इसलिए वह अपनी समस्या के आगे हार नहीं मानता है, वह समस्या से दूर नहीं भागता है बल्कि उसका डटकर मुकाबला करता है और उस राक्षस को मारने में कामयाब हो जाता है। क्योंकि उसका नज़रिया बाकी सबसे अलग है।

अपनी नज़रिया को कैसे बदलें?  

  • अपने अतीत और भविष्य को छोड़, वर्तमान में जीएं।
  •  सकारात्मक सोच रखें। 
  • नकारात्मक असर से बचें। 
  • दृढ़ इच्छाशक्ति बहुत जरूरी है।
  • अपने अंदर के डर को बाहर निकालें। 
  • आत्मविश्वास बनाये रखें। 
  • आशावादी बनें। 
  • जीवन के बड़े लक्ष्यों को, छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर उसे तय समय में पूरा करने की आदत डालें। 
  • मनपसंद काम करें। 
  • दिन की शुरुआत, अच्छे से करें। 
  • खुद को विनम्र बनायें।
  • हमेशा खुश रहने की आदत डालें।
  • स्वास्थ्य ठीक रखें।

नज़रिया पर अनमोल विचार

  • स्वामी विवेकानंद जी कहते हैं कि, “मन में अच्छे विचार लायें। उसी विचार को अपने जीवन का लक्ष्य बनायें। हमेशा उसी के बारे में सोचें।"
  • नजर का आपरेशन तो संभव है पर नजरिये का नहीं। फर्क सिर्फ सोच का होता है वरना, सीढ़ियाँ जो उपर जाती हैं, वही नीचे भी आती हैं। 
  •  नज़रिया बदलने से पूरा परिदृश्य बदल जाता है। 

निष्कर्ष

आमतौर पर हम आसपास की चीजों को जैसे देखते हैं, कोई जरूरी नहीं कि वो वैसा ही हो। क्योंकि किसी भी चीज को हम अपने जिस नज़रिये, जिस दृष्टिकोण से देखते हैं, वह हमें उसी के अनुरूप दिखाई देता है। यदि हम अपने सकारात्मक नजरिये से किसी चीज को देखते हैं तो वह चीज हमें अच्छी लगती है। और अगर हम नकारात्मक नज़रिये से देखते हैं तो वही चीज हमें बुरी लगती है। अगर हम अच्छाई तलाशते हैं तो हमें अच्छाई नज़र आती है और अगर हम बुराई ढूढ़ते हैं तो हमें बुराई नज़र आती है। यह हमारे उपर निर्भर करता है कि चीजों को हम अपने किस नज़रिये से देखते हैं? 

अत: हमें अपनी नजर बदलनी चाहिए, नजारे तो खुद ब खुद बदल जायेंगे। हमें अपनी दृष्टि बदलने भर की देर है, दृश्य तो अपने-आप बदल जायेंगे।

संबंधित पोस्ट, अवश्य पढ़ें:

नज़रिया से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ):

प्रश्न: नजरिया किसी इंसान को कैसे प्रभावित प्रभावित करता है?


उत्तर: नज़रिया एक अंदरूनी भाव है, जो व्यक्ति के व्यवहार के द्वारा प्रकट होता है। जब हमारा रवैया सकारात्मक और अनुकूल होता है तब परिणाम सकारात्मक होते हैं और सफलता की राह आसान हो जाती है। 

प्रश्न: क्या सफलता और असफलता, नजरिया से तय होती है?


उत्तर: हाँ, वह नजरिया ही होती है जो किसी व्यक्ति को मुश्किल हालतों में भी सफलता के अवसर नज़र आते हैं और किसी को हर हालातों में समस्या ही दिखाई देती है। कुछ लोग अपने सकारात्मक नज़रिये से अपने जीवन में सफलता की कहानियाँ लिखते चले जाते हैं तो कुछ लोग अपने नकारात्मक नज़रिये से पतन की गहराइयों में गिर जाते हैं। किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसका नज़रिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रश्न: अपने नकारात्मक नजरिये को जानने के बावजूद हम उसे बदलते क्यों नहीं? 


उत्तर: आम इंसान का स्वभाव बदलाव का विरोधी होता है। हमें बदलाव तकलीफ़देह लगता है। कई बार हम अपनी बुराईयों के साथ जीने में इतना आराम महसूस करते हैं कि बेहतरी के लिए होने वाले बदलाव को स्वीकार ही नहीं करते। 

प्रश्न: क्या नजरिये को बदला जा सकता है?

उत्तर: हाँ, दुनियाँ में कुछ भी असंभव नहीं है। आप अपने नज़रिये के मालिक हैं, गुलाम नहीं। अपने नज़रिये को बदलने के लिए आपको, अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन और इमानदारी के साथ अपने-आप को बदलने का अभ्यास करना होगा। कहावत है, करत-करत अभ्यास से, जड़मति हो सुजान। रसरी आवत जात ते, सिल पर परत निसान।।

प्रश्न:  मन में गलत विचार आने से कैसे रोकें? 

उत्तर: अपनी दिनचर्या में निम्न बातों को शामिल कर अभ्यास करने से बुरे विचारों पर अंकुश लगाया जा सकता है-

मन में गलत-सही में भेद का अहसास होना, अपने आप को काम में व्यस्त रखना, अच्छी संगति रखना, अच्छे साहित्य पढ़ना, ध्यान और व्यायाम करना। रुचिकर और स्वास्थ्यप्रद भोजन लेना, आदि।

श्रोत: शिव खेड़ा की पुस्तक, "जीत आपकी" और गूगल

*****

 

 


 

 


 

 

 

 

सबसे ज़्यादा पढ़ा हुआ (Most read)

फ़ॉलो

लोकप्रिय पोस्ट

विशिष्ट (Featured)

मानसिक तनाव (MENTAL TENSION) I स्ट्रेस (STRESS)

प्रायः सभी लोग अपने जीवन में कमोबेश मानसिक तनाव   से गुजरते ही हैं। शायद ही ऐसा कोई मनुष्य होगा जो कभी न कभी मानसिक त...